FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
व्यापारी से लूट मामले का पुलिस ने किया उद्दभेदन
October 4, 2023 | 1178 Views
व्यापारी से लूट मामले का पुलिस ने किया उद्दभेदन

साहिबगंज | जिला पुलिस कप्तान नौशाद आलम ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुये बताया कि बीते 1अक्टूबर को जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़ बाजार महाजनपट्टी स्तिथ व्यापार करने वाले गिरिवर तम्बाकुवाला जो कि एक गल्ला व्यापारी है।उनके दुकान में शाम के करीब 7 बजे घुस अज्ञात बदमाशों ने हथियार से लैश उनके गल्ले को लूट लिया लाया था।वही उक्त व्यापारी के हिसाब से डकैतों ने करीब ढाई लाख रुपये के लूट की घटना को अंजाम दिया था।मामले में नगर थाना कांड संख्या 101/23दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही थी।वही अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उक्त डकैती कांड को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को धर दबोचा है।जिसमें एक जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र निवासी तालिब कुर्रेशी पिता अरमान कुरैशी19 वर्षीय नगर थाना क्षेत्र के एलसी रोड निवासी मोहम्द शाहबाज पिता मोहमद कलाम 24 वर्षीय व एलसी रोड निवासी कुदरत हुसैन पिता कलाम 22 वर्षीय को 2 देसी कट्टा, 2 ज़िंदा कारतूस, एक पल्सर बाइक, 2 मोबाइल फोन, 1 गल्ला, लूटे गए रुपयों में नक़द 37200 रुपया, लूट के रुपयों से खरीदा गया 1 मोबाइल, लूटेरों का वारदात के समय पहना गया कपड़ा व उजला प्लस्टिक का बोरा बरामद किया है। एसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार तीनों में सर एक शहबाज पर राजमहल थाना में कांड संख्या 160/21 दर्ज है। छापामारी में नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, पुअनि रविंद्र कुमार, सौरभ कुमार, जगन्नाथ पान, मुरली मनोहर सिंह, सअनि बाधा राम मार्डी, रामा शंकर यादव, करुण कुमार राय, हवलदार लक्ष्मी यादव, राजू कुमार यादव, आरक्षी पंकज कुमार, सुनील मेहता, प्रदीप सवैया, रामेश्वर तिग्गा, पंकज किशोर, बाबू धन बेसरा, फगुआ तिग्गा मौजूद थे।

October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views
October 4, 2023 | 1179 Views