FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
शांति समिति की बैठक,सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय
September 10, 2025 | 391 Views
शांति समिति की बैठक,सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय

सोनाहातु। बुधवार  10 सितंबर को दुर्गा पूजा को लेकर सोनाहातु थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने की। इसमें अंचलाधिकारी मनोज महथा, सभी समुदायों के गणमान्य व्यक्ति, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी संदेश की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे साझा न करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हुड़दंग और अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। बैठक के दौरान प्रमुख विक्टोरिया देवी समेत सभी पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने एकजुटता दिखाते हुए पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।


September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views
September 10, 2025 | 392 Views