FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
पलामू पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ दों बदमाशों को किया गिरफ्तार
January 23, 2026 | 160 Views
पलामू  पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ दों बदमाशों को किया गिरफ्तार

 

दिनांक 22.01.2026 को समय करीब 15.35 बजे, वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सहदेवा से लेस्लीगंज जाने वाली मुख्य मार्ग पर सहदेवा जंगल के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग के क्रम में समय करीब 16.40 बजे एक पल्सर मोटरसाइकिल (काला रंग), रजि० नं० JH03AF0924 पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल चालक वाहन खड़ा कर दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे।

पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। भागने का कारण पूछे जाने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम एवं पता क्रमशः—

रौशन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता– स्व० नन्द किशोर राम, साकिन– ठकुराई दीदरी

आदेश कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता– सुदामा चन्द्रवंशी, साकिन– दारुडीह दोनों थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू बताया।

दोनों व्यक्तियों की बारी-बारी से तलाशी लेने पर रौशन कुमार के बाएं कमर से एक 315 बोर का देशी कट्टा, तथा एक पैकेट से एक टच मोबाइल बरामद हुआ। वहीं आदेश कुमार के पैंट के दाहिने पॉकेट से एक 8MM का जिंदा गोली एवं बाएं पॉकेट से एक टच मोबाइल बरामद किया गया। बरामद देशी कट्टा एवं गोली के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात अग्रतर कार्रवाई करते हुए बरामद देशी कट्टा, जिंदा गोली, दोनों मोबाइल फोन तथा काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (रजि० नं० JH03AF0924) को विधिवत जप्त किया गया एवं दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर पाटन थाना कांड सं0- 16/2026, दिनांक 22.01.2026, धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड का अनुसंधान भार पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार यादव को सौंपा गया है।

 जप्त सामान

1. एक लोहे का बना 315 बोर का देशी कट्टा

2. एक 8MM का जिंदा गोली

3. दो टच मोबाइल फोन

4. एक काला रंग का Pulsar 150 मोटरसाइकिल, रजि० नं०– JH03AF0924,चेचिस नं०– MD2A11CX3MRD01232

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रौशन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता– स्व० नन्द किशोर राम, साकिन– ठकुराई दीदरी

2. आदेश कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता– सुदामा चन्द्रवंशी, साकिन– दारुडीह (दोनों थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू)

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल

1. पु०अ०नि० रंजीत कुमार सिंह

2. आ0/1884 शिवनाथ राम

3. आ0/81 उदीत राम

4. आ0/773 धनंजय राम

5. आ0/230 हेमन्त कुमार रवि (सभी किशुनपुर ओ०पी०, थाना पाटन)


January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views
January 23, 2026 | 161 Views