FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक कहा आपका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर झामुमो ने आगामी धरना प्रदर्शन किया स्थगित |
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के एक बिल्डिंग पर दागी मिसाइल कई लोगों की मौत
July 1, 2022 | 595 Views
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के एक बिल्डिंग पर दागी मिसाइल कई लोगों की मौत

कीव : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार एक दूसरे पर हमले किया जा रहा है ताजा मामले में यूक्रेन में काले सागर के तट पर बसे ओडेसा में शुक्रवार को एक रूसी मिसाइल ने एक नौ मंज़िला बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया. रॉयटर्स के अनुसार, इसमें कम से कम 14 लोग मारे गए और 30 लोग घायल हो गए. यूक्रेन के आपात मंत्रालय ने यह जानकारी दी. यह मिसाइल सुबह करीब 1 बजे इमारत से जा भिड़ी. इसकी वजह से पास ही की एक स्टोर इमारत में आग लग गई. शेर्ही ब्राटचुक, ओडेसा क्षेत्रीय प्रशासन के प्रवक्ता ने यूक्रेनी सरकारी टीवी को बताया कि बचाव कार्य चल रहा है और कुछ लोग इमारत के मलबे में दब गए हैं.एक और मिसाइल ने एक रिस्टोर फेसिलिटी पर जाकर लगी. ब्राटचुक ने कहा कि इससे कई लोग घायल हो गए. रॉयटर्स इस घटना की बारीकियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सकता.इससे कुछ दिन पहले ही 28 जून को यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर के एक शॉपिंग मॉल पर रूस ने मिसाइल से हमला बोला था. हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 59 लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी यूक्रेन के इमरजेंसी सर्विस के प्रमुख ने दी थी. टेलीग्राम पर सर्गेई क्रुक ने बताया था कि अब तक हम 16 मृत और 59 घायलों के बारे में जानते हैं, उनमें से 25 अस्पताल में भर्ती हैं. इस हमले के बाद मॉल में भीषण आग लग गई थी।

July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views
July 1, 2022 | 596 Views