FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
गौतम अडानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी, फॉर्ब्स के रियल टाइम ने जारी किया सूची
July 21, 2022 | 645 Views
गौतम अडानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी, फॉर्ब्स के रियल टाइम ने जारी किया सूची

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. फॉर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार ये जानकारी दी गई है. 60 वर्षीय बिजनेस टाइकून की नेट वर्थ गुरुवार को 115.5 बिलियन डॉलर हो गई, जिस कारण 104.6 डॉलर नेट वर्थ वाले बिल गेट्स लिस्ट में नीचे खिसक गए. बता दें कि 90 बिलियन डॉलर नेट वोर्थ के साथ मुकेश अंबानी उक्त लिस्ट में दसवें स्थान पर हैं.इधर, टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क, जो फिलहाल ट्विटर खरीदने की अपनी एक डील को तोड़ने के बाद विवादों में घिरे हैं, 235.8 बिलियन डॉलर नेट वोर्थ के के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।बता दें कि गौतम अडानी छोटे कमोडिटी के व्यवसाय को बंदरगाहों, खानों और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में फैला कर एक बड़े समूह में बदलने के लिए प्रसिद्ध हैं. "अडानी समूह के कुछ लिस्टेड शेयरों ने पिछले दो सालों में 600 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की है, जो कि ग्रीन एनर्जी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनके प्लानिंग के लिए बूस्ट है, चूंकि पीएम मोदी 2.9 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और 2070 तक भारत को जीरो-कार्बन स्टेट बनाने के लक्ष्य को पूरा करने की ओर कार्य कर रहे हैं." ब्लूमबर्ग ने हाल ही में ये रिपोर्ट दी थी जब उन्होंने (गौतम अडानी) अंबानी को एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में पछाड़ दिया था।

July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views
July 21, 2022 | 646 Views