FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
रांची-शिवपुर पैसेंजर ट्रेन के नियमित परिचालन की विधायक उज्ज्वल कुमार दास की मांग, DRM ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
October 7, 2026 | 107 Views
रांची-शिवपुर पैसेंजर ट्रेन के नियमित परिचालन की विधायक उज्ज्वल कुमार दास की मांग, DRM ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

धनबाद। रांची से टोरी होते हुए शिवपुर तक पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू कराने की मांग को लेकर सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।

मुलाकात के दौरान विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने बताया गया कि रांची-टोरी-शिवपुर रेलखंड पर यात्री ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू होने से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, व्यापारियों एवं आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से टोरी से शिवपुर तक कोयला मालवाहक ट्रेनों का परिचालन हो रहा है, लेकिन यात्री ट्रेन की सुविधा अब तक क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाई है।

DRM  अखिलेश मिश्रा ने इस जनहित से जुड़े विषय को गंभीरता से लेते हुए पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू कराने की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई करने तथा मामले को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यात्री ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू होने से सिमरिया समेत आसपास के ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापार के लिए रांची एवं अन्य प्रमुख शहरों तक आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर आगे भी निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही गई है।


October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views
October 7, 2026 | 108 Views