FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
अफगानिस्तान में भीषण भूकंप 200 से अधिक लोगों की मौत,राहत कार्य जारी
June 22, 2022 | 488 Views
अफगानिस्तान में भीषण भूकंप 200 से अधिक लोगों की मौत,राहत कार्य जारी

राँची डेस्क - अफगानिस्तान में भयानक भूकंप आने से 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. भूकंप की तीव्रता 6.1 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है. न्यूज एजेंसी रायटर्स के हवाले से खबर है कि अफगानिस्तान में तीव्र भूकंप आने से 200 लोगों की मौत हो गई है. राहत और बचाव कार्य के लिए एजेंसियां मौके पर पहुंच चुकी है. लोगों को बचाने और घायलों को अस्पताल में पहुंचाने का काम जारी है।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि बुधवार तड़के 6.1 तीव्रता के भूकंप ने घनी आबादी वाले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों को हिला दिया. अफगान अधिकारियों ने कहा काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से लगभग 44 किमी (27 मील) दूर 51 किमी की गहराई पर आया. तालिबान प्रशासन के प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रमुख, मोहम्मद नसीम हक्कानी ने कहा कि वे आगे की जांच पूरी करने के बाद एक अपडेट देंगे.अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यहां भूकंप से 130 से अधिक लोगों के मौत की पुष्टि की है. मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक मौतों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भूकंप से 100 से ज्यादा घर तबाह हो गये हैं. उन्होंने बताया कि बचाव कार्य में हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है. वहीं सहायता के लिए एजेंसियों को आने के लिए कहा है. लेकिन भूकंप प्रभावित क्षेत्र दूरस्थ, इसलिए यहां मदद पहुंचने में थोड़ी देर हो रही है।

June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views
June 22, 2022 | 489 Views