FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 40 बोतल अवैध शराब बरामद
August 10, 2026 | 112 Views
ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 40 बोतल अवैध शराब बरामद

मुरी। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मुरी ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। RPF ने ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस (हटिया-मुरी) के जनरल कोच से दो लावारिस बैग बरामद किए। तलाशी लेने पर दोनों बैगों से कुल 40 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 24 हजार रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत RPF मुरी और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा ट्रेन में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जनरल कोच में बाथरूम के समीप दो संदिग्ध लावारिस बैग दिखाई दिए। संदेह होने पर RPF जवानों ने बैगों की जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई।

इसके बाद जवानों ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग और शराब के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने सामान पर अपना दावा नहीं किया। यात्रियों से पूछताछ के बाद RPF ने नियमानुसार शराब को जब्त कर लिया।

बरामद अवैध शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, रांची को सौंप दिया गया है। RPF की इस कार्रवाई के बाद ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

इस विशेष जांच अभियान में RPF मुरी के अवर निरीक्षक रविशंकर, रवि शेखर, सहायक अवर निरीक्षक एम.के. जायसवाल, फ्लाइंग टीम रांची के डी.के. जिरावल और प्रदीप समेत अन्य RPF जवान शामिल रहे।

 


August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views
August 10, 2026 | 113 Views