FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
प्राथमिक विद्यालय घाट सेलमपुर में हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
August 8, 2026 | 107 Views
प्राथमिक विद्यालय घाट सेलमपुर में हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

राजमहल/साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची के निर्देशानुसार शनिवार को राजमहल प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय घाट सेलमपुर  में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की सहभागिता रही।सर्वसम्मति से कृष्ण कांत कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा संगीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) राजमहल द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सह सीआरसी सुबास मरांडी की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। पर्यवेक्षक ने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन समिति की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए कहा कि समिति विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रों की नियमित उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण कांत कुमार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास, बच्चों की बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए सभी सदस्यों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, प्रकाश मंडल, सोनाली देवी प्रीति देवी अंबिका कुमारी गुड्डू मंडल प्रेमलता कुमारी सहित कई अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views
August 8, 2026 | 108 Views