FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
सुंडील गांव में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि
August 9, 2026 | 113 Views
सुंडील गांव में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कोंचो पंचायत के सुंडील गांव में शनिवार को वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य के सपने को साकार करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की।वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का संघर्ष और बलिदान झारखंडवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। अलग राज्य के निर्माण के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।मौके पर जिला परिषद सदस्य (पूर्वी) लक्ष्मी देवी, सिल्ली मुखिया भरत मुंडा, अखिल महतो, अखिलेश कुम्हार, धनेश्वर महतो, सौरभ कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views
August 9, 2026 | 114 Views