FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
विधानसभा घेराव को लेकर रांची जिला प्रशासन की छात्रों से अपील
August 9, 2026 | 112 Views
विधानसभा घेराव को लेकर रांची जिला प्रशासन की छात्रों से अपील

रांची । रांची जिला प्रशासन ने 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों के नाम महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है।

प्रशासन के अनुसार, झारखंड विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में BNS की धारा 163 लागू की गई है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या धरना करना गैरकानूनी होगा। यह प्रतिबंध माननीय झारखंड उच्च न्यायालय परिसर पर लागू नहीं होगा।

प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के आक्रामक या हिंसक प्रदर्शन से बचें और अपनी शिकायतों के समाधान के लिए शांतिपूर्ण एवं कानूनी रास्ता अपनाएं।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैरकानूनी या हिंसक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों का असर छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, पुलिस वेरिफिकेशन और भविष्य के रोजगार पर पड़ सकता है।

प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि वे किसी के बहकावे में न आएं, संयम बनाए रखें और अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करें।

 


August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views
August 9, 2026 | 113 Views