FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
110 लीटर जल लेकर निकली कांवर यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सिल्ली-मुरी
August 10, 2026 | 105 Views
110 लीटर जल लेकर निकली कांवर यात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा सिल्ली-मुरी

सिल्ली-मुरी : सावन के पावन महीने में कुशवाहा जागरण मंच, सिल्ली के तत्वावधान में सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु 110 लीटर पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कांवर यात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने स्वर्णरेखा नदी से पवित्र जल संग्रह किया और पैदल यात्रा करते हुए शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम में कुशवाहा जागरण मंच के अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा, उपसचिव अशोक कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विजय कुशवाहा, अनुरोध कोइरी, बंसी कोइरी, संजय कुशवाहा, भोला कुशवाहा एवं मनोज कुशवाहा सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।आयोजकों ने कहा कि सावन के पावन अवसर पर कांवर यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ समाज में एकता, भाईचारा एवं सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।


August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views
August 10, 2026 | 106 Views