FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी — बीरेन्द्र प्रधान
December 21, 2025 | 182 Views
आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी — बीरेन्द्र प्रधान

राँची । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रादेशिक स्तरीय बैठक में नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों में पार्टी की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना रहा।

बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा, जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, तथा प्रदेश से जुड़े जनहित के प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और जनसरोकारों के माध्यम से प्रदेश में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए जनआधार विस्तार का महत्वपूर्ण अवसर हैं और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से जुटना होगा।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन एवं प्रदर्शन के माध्यम से जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारीगण - 
उमेश तिवारी,कपिल पासवान,बिलाल ख़ान,शैलेंद्र द्विवेदी,ममता रंजन,अभिषेक राय,मनोज राय,प्रदीप पासवान,आदित्य विजय प्रधान,गिरिधारी झा,श्रीकांत पासवान,अनिल पासवान,हेमंत श्रीवास्तव,संजय पासवान,दिनेश सोनी,दिलीप पासवान,राजेंद्र पासवान,दिलीप कुमार,अशोक सिंह,सच्चिदानंद गांधी,मनीषा देवी,राकेश सिंह,शिव जी,रतन पासवान,गणेश उपाध्याय,हाफिजुल हसन,पारसनाथ राय,अवधेश तिवारी,बंटी उपाध्याय,संजीत द्विवेदी, ज्योति होरो,दीपिका होरो,राजेश रंजन वर्मा,आनंद पांडे,सुरेंद्र राय,विजय कुमार, एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views
December 21, 2025 | 183 Views