FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
आदिवासी मूलवासी मंच के द्वारा 11 सितंबर को होगा करम मिलन समारोह का आयोजन
September 9, 2025 | 139 Views
आदिवासी मूलवासी मंच के द्वारा 11 सितंबर को होगा करम मिलन समारोह का आयोजन

रांची। मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समीप आदिवासी मूलवासी मंच के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मामले में जानकारी देते हुए आदिवासी  मूलवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने बताया कि मंच के बैनर तले दिनांक 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को मोराबादी मैदान, रांची में एक भव्य करम मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर, परंपरा और रीति-रिवाज को संजोते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

 कार्यक्रम में झारखंड के मशहूर कलाकार नितेश कच्छप, पवन राजा समेत कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। विभिन्न खोड़ा दल अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाने के संदेश के साथ प्रस्तुति देंगे।

यह आयोजन पूरी तरह से सामाजिक, सांस्कृतिक और जनआधारित होगा जिसमें आदिवासी-मूलवासी समाज की अस्मिता और पहचान को और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

 पदाधिकारी एवं संरक्षक मंडली

अध्यक्ष – रंजीत टोप्पो

मुख्य संरक्षक – रमेश सिंह

संरक्षक – नरेश पहन (कांग्रेस जिला अध्यक्ष)

संरक्षक – डॉ. कुमार राजा

कार्यकारी अध्यक्ष – सूरज टोप्पो

महासचिव – विक्की करमाली

कोषाध्यक्ष – मोहन तिर्की

पदाधिकारी एवं सदस्यगण – मिथलेश कुमार, अमित मुंडा, सुरेश मिर्धा, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, राधा हेमाराम, नेहा हेमराम, अंजू तिर्की, ज्योति हेमराम, कृति महतो


आदिवासी मूलवासी को अपील

आदिवासी मूलवासी मंच आप सभी समाज के लोगों से आग्रह करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य करम मिलन समारोह को सफल बनाएं और अपनी संस्कृति को बचाने व आगे बढ़ाने में भागीदार बनें।


September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views
September 9, 2025 | 140 Views