FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
झारखंड ऊर्जा और टूरिज्म विभाग में 116 करोड़ रुपए का घोटाला, ATS ने तेज की जांच
January 24, 2026 | 265 Views
झारखंड ऊर्जा और टूरिज्म विभाग में 116 करोड़ रुपए का घोटाला, ATS ने तेज की जांच

(रांची ऋषभ राजा ) झारखंड में बिजली और पर्यटन विभाग से जुड़े लगभग 116 करोड़ रुपए के बहुचर्चित घोटाले में सीआईडी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बड़ी कार्रवाई को तैयार है . ईडी ने सरकारी धन की लूट मामले में मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है . ईडी की इंट्री के बाद मामले के आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं . हेराफेरी मामले में सीआईडी ने अब तक पांच चार्जशीट दाखिल की है .

मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिरसा चौक शाखा के तत्कालीन मैनेजर लोलस लकड़ा, बिचौलिया रोशन कुमार चतुर्वेदी, कुशल बनर्जी उर्फ अमित बनर्जी उर्फ अमित मुखर्जी और आरोन कुमार पांडे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद है . घोटाले की राशि की मनी लाउंड्रिंग एंगल से जांच शुरू कर दी गई है . इसके तहत ईडी जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ करेगी . इसकी अनुमति पीएमएलए कोर्ट से प्राप्त हो चुकी है . मनी लाउंड्रिंग के आरोप में साल 2026 का पहला केस ईसीआईआर 1/2026 के तहत दर्ज किया गया है . मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं .

मामले में संलिप्त आरोपी

मामले में जेटीडीसीएल के अधिकारी गिरिजा प्रसाद, आलोक कुमार, केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर अमरजीत कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बिरसा चौक शाखा के मैनेजर लोलस लकड़ा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ही श्वेता भगत, बिचौलिया लोकेश्वर साह उर्फ लोकेश, सहयोगी समीर कुमार उर्फ रुद्र, नीलू नायक, फर्जी खाते के लिए दस्तावेज उपलब्ध करानेवाला संदीप कुमार, कुशल बनर्जी उर्फ अमित मुखर्जी, अरुण पांडेय, रोशन कुमार चतुर्वेदी, अमन कुमार शिर्सवाल समेत अन्य की भूमिका सामने आई है .

2024 में दर्ज की गई थी प्राथमिकी

आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेटीडीसीएल), झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड (जेयूयूएनएल) और झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज मास्टर ट्रस्ट (जेएसईईएमटी) जैसी सरकारी संस्थाओं को निशाना बनाया। पर्यटन विभाग से 10.40 करोड़, बिजली विभाग व मास्टर ट्रस्ट से 106 करोड़ की हेराफेरी की गई है . हेराफेरी को लेकर धुर्वा थाना में 2024 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी अब मामले में ईडी जांच कर रही है .

 

 

 


January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views
January 24, 2026 | 266 Views