FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में चल रहा है इलाज | रांची में प्रस्तावित रिम्स 2 को लेकर मंत्री इरफान अंसारी ने कहा रिम्स 2 नगड़ी में ही बनेगा | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | राहुल गांधी का बिहार में SIR के विरोध और वोट अधिकार यात्रा | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन |
झारखंड महिला कांग्रेस शिष्टमंडल महिला सुरक्षा को लेकर की राज्यपाल से मुलाकात
July 25, 2025 | 182 Views
झारखंड महिला कांग्रेस शिष्टमंडल महिला सुरक्षा को लेकर की राज्यपाल से मुलाकात

रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में  महिला सुरक्षा के विषय पर झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा गया। गुंजन सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि महिला कांग्रेस लगातार महिला अपराध के खिलाफ सवाल उठाकर, सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करती आई है। अगर देश में हर घंटे 45 महिलाओं के खिलाफ अपराध होता है, तो उसे चुप रहकर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश में महिलाओं पर अपराध इस कदर बढ़ गए हैं कि राष्ट्र की राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ बार-बार अपराध होता है। ओडिश में एक छात्रा बीच पर गई, जहां 10 लोगों ने उसका सामूहिक बलात्कार कर दिया। मुजफ्फरपुर में दलित बच्ची का रेप किया गया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यूपी में चलती कार में नाबालिग बच्ची का रेप हुआ, उसके साथी को कार से बाहर फेंक दिया गया, जिसकी मृत्यु हो गई। महिलाओं के खिलाफ अपराध में आरोपी या तो बीजेपी से होता है, या बीजेपी का समर्थक होता है या अपराध के बाद उसे बीजेपी का संरक्षण मिल जाता है। महिला कांग्रेस ने मांग किया है कि  बलात्कार और उत्पीड़न के मामलों में तत्काल सख्त कार्रवाई हो, महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की जिम्मेदारी तय की जाए ।बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जाए। कमिटी अध्यक्ष गुंजन सिंह ने महामहिम से अनुरोध की है कि उपरोक्त वर्णित विषयों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर महिला सुरक्षा की दिशा में ठोस कदल उठायी जए।  


July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views
July 25, 2025 | 183 Views