FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
जमशेदपुर में अपहृत कैरव गांधी तथा हत्या के शिकार तारापद महतो के परिजनों से मिले सुदेश महतो
January 18, 2026 | 223 Views
जमशेदपुर में अपहृत कैरव गांधी तथा हत्या के शिकार तारापद महतो के परिजनों से मिले सुदेश महतो

 

असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के आवास पर पहुंचे और उनके अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया।  महतो लगभग 40 मिनट गांधी के आवास पर रहे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित रहे। 

इसके बाद सुदेश महतो गालूडीह पहुंचे और हत्याकांड के शिकार तारापद महतो की उपमुखिया पत्नी आशारानी महतो तथा अन्य परिजनों से मिले।

कैरव गांधी के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल रहेगा, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे का क्या फायदा? 

 महतो ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेवारी से भाग नहीं सकती। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में निवेश की संभावनाओं को ढूंढने के लिए विदेश भ्रमण कर रहे हैं और लंदन तथा दावोस जा रहे हैं। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी तो उनका दौरा व्यर्थ साबित होगा। खराब माहौल में निवेशक आएंगे ही नहीं।

 महतो ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों और आम जनता में भय तथा असुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। व्यवसायी और आम नागरिक दोनों ही डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हैं। लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन पर है। 

इस मौके पर सत्यनारायण महतो, सुखबीर सिंह सिरे, अप्पू तिवारी, मंटू शुक्ला, ललित सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, दुर्योधन महतो, रामदेव हेंब्रम, राजू कर्मकार समेत अन्य नेता भी उपस्थित रहे।


January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views
January 18, 2026 | 224 Views