FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चेक पोस्ट पर संयुक्त वाहन जाँच अभियान के दौरान बड़ी नकदी बरामद
October 10, 2025 | 154 Views
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चेक पोस्ट पर संयुक्त वाहन जाँच अभियान के दौरान बड़ी नकदी बरामद

हजारीबाग। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए चंपारण जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 09/10/2025 को लगभग 20:30 बजे चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामार दल द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान इरटिगा वाहन संख्या JH02BV-0702 को रोककर जाँच की गई।

वाहन की जाँच के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति  आकृति कनौजिया, पता- दक्षिण दिल्ली (मोबाइल नंबर- 8505824474) के पास रखे एक सूटकेस से कुल नकद राशि 16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये) बरामद हुई। श्री कनौजिया के पास इस नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य का प्रमाण नहीं था।

पदस्थ वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी श्री केदार साव द्वारा विधिवत तरीके से बरामद नकद राशि को जब्त करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई है। मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है।

जब्त की गई वस्तु:

1.  आकृति कनौजिया से कुल नकद राशि - 16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये)।

छापामार दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी:

1. संजय कुमार यादव, अंचल अधिकारी, चौपारण।
2. पुलिस अवर निरीक्षक सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण।
3. सहायक निरीक्षक  राज कुमार सिंह, चौपारण थाना।
4. सहायक निरीक्षक  बादल कुमार महतो, चौपारण थाना।
5. सशस्त्र बल एवं लाठी बल की टुकड़ी।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरंतर निरीक्षण एवं जाँच अभियान जारी रहेंगे।
 


October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views
October 10, 2025 | 155 Views