FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
सरकार अपना स्टैंड क्लियर करे अन्यथा सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे - बजरंग दल
October 5, 2025 | 321 Views
सरकार अपना स्टैंड क्लियर करे अन्यथा सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे - बजरंग दल

रांची। सिमडेगा जिला गोपनीय शाखा द्वारा निर्गत पत्र दिनांक - 4.10.2025 पत्रांक - 412 के संबंध में बजरंग दल झारखंड के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार नहीं बल्कि ईसाई मिशनरियों एवं जिहादियों की सरकार चल रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण यह सरकारी पत्र है। बैठक का विषय भी कोई सेक्युलर सरकार की नहीं बल्कि पूर्वाग्रह से ग्रसित घोर सांप्रदायिकता युक्त तुष्टिकरण की मंशा से लिप्त सरकार की प्रतीत होती है। बैठक का विषय सभी मत पंथों की सुरक्षा व्यवस्था की नहीं बल्कि केवल एक मत ईसाई मत एवं बैठक में उपस्थित होने वाले भी केवल एक मत ईसाई धर्मावलंबियों एवं जिले के सभी सरकारी पदाधिकारियों को सूचित है। इससे स्पष्ट होता है कि झारखंड की वर्तमान सरकार हेमंत सोरेन की नहीं बल्कि ईसाई मिशनरियों की विदेशी पैसों से चलाई जा रही है। जिसका एकमात्र उद्देश्य प्रदेश में भोले-भाले अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, दलितों एवं पिछड़ों को पड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराना तथा प्रदेश में अन्य उपासना पद्धति को मानने वालों की आस्था केंद्रों को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाना, डराना तथा लोभ लालच दिखलाकर उनके मूल धर्म से अलग करने की गहरी साजिश रची जा रही है। बजरंग दल झारखंड में इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। एक ओर सिमडेगा में ही हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही है, कोई दुर्गा पूजा जैसे हिंदू त्यौहारों के पंडालों पर ही चर्च बना दे रहा है। तो वहीं दूसरी ओर चर्चों की सुरक्षा के लिए सरकार बैठकें कर रही है यह महज एक संयोग नहीं हो सकता। यदि सरकार उक्त पत्र के संदर्भ में अपना स्टैंड क्लियर नहीं करती है तो संपूर्ण झारखंड में समस्त हिन्दू संगठनों को साथ लेकर बजरंग दल चरणबद्ध आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी।

 


October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views
October 5, 2025 | 322 Views