FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
बरहेट प्रखंड के फुलभंगा में 50 बेड वाले प्रीफैब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल का शिलान्यास
September 18, 2025 | 131 Views
बरहेट प्रखंड के फुलभंगा में 50 बेड वाले प्रीफैब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल का शिलान्यास

साहेबगंज।  जिले के बरहेट प्रखंड के फुलभंगा में स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के सहयोग से 50 बेड वाले प्रीफैब्रिकेटेड फील्ड अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह अस्पताल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरहेट विधायक प्रतिनिधि सह केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा, उपायुक्त हेमंत सती तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। शिलान्यास के अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रीफैब्रिकेटेड तकनीक से निर्मित होने वाला यह अस्पताल न केवल कम समय में तैयार होगा बल्कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित रहेगा।

 इस अस्पताल के बन जाने से बरहेट प्रखंड ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। अब लोगों को इलाज के लिए दूरस्थ स्थानों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता ग्रामीण जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना है और इस दिशा में यह अस्पताल एक मील का पत्थर साबित होगा। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

 इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

 


September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views
September 18, 2025 | 132 Views