FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | PM मोदी के साथ मंच पर सांसद पप्पू यादव, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, वीडियो वायरल | राहुल गांधी ने EC पर लगाया वोट चोरी का आरोप | झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 झारखंड विधानसभा से पास | साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का दिसंबर में होगा उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | बाढ़ के बाद पंजाब में सर्दी के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी | अब विश्वविद्यालय के मामले सभी फैसला करेगी झारखंड राज्य सरकार की चयन समिति | बिहार में 2025 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से हटे! 65 लाख लोगों के नाम | कुड़मी समुदाय 20 सितंबर से करेंगे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत | हिंदुओं की जमीन मुस्लिमों के नाम कर देती थी असम की महिला अधिकारी, छापा पड़ा तो घर से मिला 1 करोड़ कैश 1 करोड़ के गहने: बोले CM सरमा 6 महीने से थी नजर |
बैंक ऑफ इंडिया सोनाहातु शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रखंड प्रमुख ने बीडीओ को सौंपी लिखित शिकायत
September 19, 2025 | 813 Views
बैंक ऑफ इंडिया सोनाहातु शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रखंड प्रमुख ने बीडीओ को सौंपी लिखित शिकायत

सोनाहातु (प्रखंड संवाददाता):बैंक ऑफ इंडिया, सोनाहातु शाखा की शाखा प्रबंधक नेहा रानी के विरुद्ध प्रखंड प्रमुख श्रीमती विक्टोरिया देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार और जनता को उचित बैंकिंग सेवा न देने का आरोप लगाया है।

प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने बताया कि बीते कुछ समय से लगातार आम जनता की ओर से बैंक से संबंधित शिकायतें मिल रही थीं। जब उन्होंने इस संदर्भ में शाखा प्रबंधक से बात करने की कोशिश की, तो प्रबंधक ने उनके साथ असम्मानजनक व्यवहार किया।

उन्होंने आगे कहा कि बैंक में न तो केवाईसी फार्म उपलब्ध हैं और न ही ग्राहकों को सही ढंग से सेवा प्रदान की जा रही है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख ने बीडीओ से मांग की है कि बैंक शाखा में सुधार की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है, तो वे उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगी और आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगी।

शिकायत के समय भीष्म देव महतो, प्यारे लाल रविदास, मनोज कुमार महतो, रामकुमार राम, राधा रविदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे, जिन्होंने प्रमुख के कदम का समर्थन किया।


September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views
September 19, 2025 | 814 Views