FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड एडमिट काउंसिल के द्वारा मैट्रिक का परीक्षाफल जारी मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेज | ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पाकिस्तान में विफल, बढ़ेगा तनाव | करोड़ों के घोटाले के बाद राज्य के सभी ट्रेजरी की होगी जांच वित्त विभाग का आदेश | रांची के कांके थाना अंतर्गत नाबालिक लड़की की हत्या के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार | साहिबगंज जिले के नए उपयुक्त बने दीपक कुमार दुबे पहले गोड्डा में थे डीडीसी | मेडिकल छात्रा की महिला मित्र में अपने ही दोस्त दानिश के साथ मिलकर कराया रेप | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फंसा वोटिंग में नहीं मिला बहुमत |
एच.ई.सी को गंभीर स्थिति से बचाने के लिए एक संयुक्त मोर्चा का गठन
December 18, 2025 | 186 Views
एच.ई.सी को गंभीर स्थिति से बचाने के लिए एक संयुक्त मोर्चा का गठन

रांची । 17 दिसम्बर 2025 दिन वृहस्पतिवार को 6 यूनियनों की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें एच.ई.सी के वर्तमान स्थिति पर चर्चा किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि एच.ई.सी को गंभीर स्थिति से बचाने के लिए एक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया जिसका नाम एच.ई.सी संयुक्त मोर्चा रखा गया।  सभी को ज्ञात होगा की भेल से आए हुए निदेशक गण कर्मियों के समक्ष बहुत सारे वादे किए कि आप सभी कर्मचारी एवं यूनियन सहयोग कीजिए प्रबंधन बहुत जल्द कुछ महीनों में एचईसी के कर्मचारियों के जरूरी मांगों को पुरा कर देंगे कई महीनों से लंबित वेतन को जल्द से जल्द भुगतान करेंगे एवं अन्य समस्याओं को भी धिरे धिरे हल करेंगे। उसके  उपरांत यहां के कर्मचारियों की दयनीय स्थिति होने के बावजूद भी दो तीन महीने में मात्र 15 दिन का वेतन भुगतान किया जा रहा है। और बीच-बीच में किसी महिने बिना वेतन के भी कर्मचारियों को अपना दिन गुजरना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाएं को आज के समय में निदेशक गण मौखिक रूप से बन्द कर दिये। वादे तो बहुत किये लेकिन पटल पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। यहां के कर्मचारी आज भी सभी जरूरी सुविधाएं के बिना पुरे तन मन से उत्पादन में अपना सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। लेकिन निदेशकों को प्रत्येक महीने समय पर भेल से वेतन मिल जाता है इसलिए यहां के कर्मचारियों का बिना वेतन का कैसे घर परिवार चल रहा है इसका तनिक भी एहसास निदेशकों को नहीं हो रहा है। ऐसे ही कर्मचारियों के द्वारा भीपीएफ में जो अंशदान किया गया था। उसमें से 6 महिने का जिसका भी अंशदान था उसको वापस करने का आर्डर भी निकाला लेकिन अपने खुद के आर्डर को लागू नहीं किया।LIc का पैसा जो हर महीना सैलरी से डिडक्ट होता था एक सर्कुलर के द्वारा अप्रैल 2025 से बंद कर दिया गया लेकिन अभी तक में फरवरी 2024 तक ही पैसा जमा किया गया है। इससे कई कर्मचारियों के मृत्यु होने पर उनके परिवारों को इंश्योरेंस का लाभ भी नहीं मिल पाया।2018 बैच के कर्मचारियों का प्रमोशन का अभी तक कुछ भी विचार प्रकट नहीं किया और पिछले जनवरी 2024 से कर्मचारियों का वेतन पर्ची अभी तक बिना कारण के लंबित है। इसी तरह तमाम जरूरी मांगों को भेल के पदास्थापित निदेशक कटौती करते जा रहे। और अपनी मनमानी चला रहे हैं। लेकिन अब यूनियन इससे ज्यादा अत्याचार नहीं होने देगी इसलिए 6 यूनियन का संयुक्त होकर बहुत जल्द तमाम मुद्दों पर निदेशक गण से मिलकर अपनी बातों को रखेंगे। आज मुख्य रूप से एचईसी मजदूर संघ (बी.एम.एस) के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद, हटिया कामगार यूनियन (एटक) के प्रभारी महासचिव आर.के.शाही, हटिया लोकमंच के सचिव बिमल महली, एचईसी श्रमिक कर्मचारी ली. के महामंत्री प्रकाश कुमार, एचईसी श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष शनि सिंह, जनता मजदूर यूनियन के महामंत्री एस.जे.मुखर्जी बैठक में शामिल होकर अपने अपने विचारों को रखा। और विशेष रूप से अगली बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाने की बात कही।


December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views
December 18, 2025 | 187 Views