FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चौकीदार समेत तीन घायल – एक की हालत गंभीर
September 11, 2025 | 796 Views
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चौकीदार समेत तीन घायल – एक की हालत गंभीर

 

सोनाहातु। थाना क्षेत्र के दानाडीह के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें सोनाहातु थाना के चौकीदार भोलानाथ यादव समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल अन्य व्यक्तियों में राकेश कुमार महतो (निवासी – चैनपुर राहें) और दिलीप पातर मुंडा तथा जनार्दन पातर मुंडा शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राकेश कुमार महतो अपने एक मित्र को छोड़ने बुंडु से ईड़कु गांव जा रहे थे। इसी दौरान दानाडिह के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को त्वरित रूप से सोनाहातु अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राकेश कुमार महतो की स्थिति को गंभीर मानते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुशेन कुमार प्रमाणिक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने घायल के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।


September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views
September 11, 2025 | 797 Views