FOLLOW US ON
Breaking News 21 जून को फिर से आयोजित होगी नीट पेपर का एग्जाम | झारखंड में राज्यसभा चुनाव में फिर उलट फेर बागियों ने किया खेल निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी विजय | झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से राज्यसभा सदस्य के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम घोषित | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन | 18 जून को राज्यसभा चुनाव को लेकर jmm किसको बनाएगी प्रत्याशी तीन नाम चर्चा में | टीएमसी नेता जागीर खान को बंगाल पुलिस ने किया नेपाल बॉर्डर के पास गिरफ्तार | पीएम मोदी द्वारा पेट्रोल डीजल कम खर्च और वर्क फॉर होम कहने पर राजनीतिक बवाल | दिल्ली के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत के बाद बिहार एवं झारखंड में फायर सेफ्टी को लेकर सभी होटल एवं अन्य भवन की जांच जारी | झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तेज कांग्रेस और झामुमो के बीच सुलह का प्रयास |
वैश्य मोर्चा की ओर से आदिम जन के बीच सामग्री वितरण
January 11, 2026 | 209 Views
वैश्य मोर्चा की ओर से आदिम जन के बीच सामग्री वितरण

साहेबगंज । रविवार 11 जनवरी 2026 को भारतीय वैश्य महासभा की ओर से साहिबगंज पहाड़ की चोटी पर अवस्थित पहाड़िया गांव करम पहाड़, बेतौना पहाड़ एवं देव पहाड़ में गरीब आदिवासी पहाड़िया समाज के लोगों के बीच गर्म वस्त्र जैसे स्वेटर, जैकेट, शाल, बच्चों के लिए ऊनी टोपी, बिस्कुट, चाकलेट एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर पर भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय वैश्य महासभा प्रत्येक वर्ष गर्म कपड़े वितरण कार्यक्रम के लिए साहिबगंज से सुदूर ऐसे स्थानों पर गर्म वस्त्रों का वितरण करती हैं, जहां कोई नहीं पहुंच पाता. करम पहाड़, बतौना पहाड़ साहिबगंज पहाड़ियों की चोटी पर अवस्थित छोटे-छोटे गांव हैं. दुर्गम रास्तों के कारण यहां पहुंचने में काफी कठिनाई होती है. हम लोग आगे भी ऐसे ही स्थानों पर पहुंचेंगे जहां लोग नहीं पहुंच पाते हों. इस कार्यक्रम में भारतीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार उर्फ बंटी, जिला सचिव श्रवण कुमार मोदी, जिला महासचिव बासुकीनाथ साह, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनुराग राहुल, विजय कुमार गुप्ता, अमित कुमार, रोहित कुमार, चेतन राज, अभिषेक गुप्ता, प्रणव कुमार, अजीत कुमार, अभिषेक कुमार मोदी एवं अमित कुमार साह तथा करम पहाड़ के गांव प्रधान प्रेम कुमार माल्टो मुख्य रूप से उपस्थित थे।


January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views
January 11, 2026 | 210 Views