FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पहुंची साहिबगंज,राजमहल में नेताओं ने किया जनता को संबोधित
April 10, 2023 | 340 Views
जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पहुंची साहिबगंज,राजमहल में नेताओं ने किया जनता को संबोधित

साहेबगंज। 10 अप्रैल 2023: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व घोषित राज्यव्यापी कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह लोहरदगा जिले से शुरू होकर राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए आज साहिबगंज और पाकुड़ में विशाल जय भारत सत्याग्रह सभा आयोजित हुई। जय भारत सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि जयभारत कार्यक्रम में जनता का सीधा जुड़ाव इस बात का सबूत है कि अब जनता भी इस लोकतंत्र की हत्यारी सरकार से उब चुकी है। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह ही एक सशक्त माध्यम है जिसमें देश की सत्ता में बैठे विभाजनकारी, षडयंत्रकारी, तत्वों से लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का संसद सदस्यता समाप्त करने का एक षडयंत्र रचा गया जिसे महंगाई देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बैंक घोटाले, अड़ानी के साथ प्रधानमंत्री के संबंधों की मांग जोर न पकड़े लेकिन हम इस मामले को लेकर हमेशा जनता के बीच रहंेंगे। उन्होंन कहा कि अपनी राजनीतिक लाभ के लिए लोकतंत्र और संविधान को खतरे में डाला जा रहा है, देश में अराजकता का माहौल कायम किया जा रहा है। लोगों को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी सरकार उनके मंत्री, उनके सांसद, बहुमत के घमंड में इतनी चूर हो रहे हैं अपने बयानों से गरिमा को भी तार-तार करने से चुक नहीं रहे हैं। जय भारत सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए झारखंड  प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केन्द्र पर निशाने साधते हुए कहा कि प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री और उनके सरकार न कांग्रेस को और न ही प्रजातंत्र को डरा पायी है और न ही डरा पायेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने लिए नहीं बल्कि देश में आपसी भाईचारा बनी रहे, निम्नवर्गीय, मध्यमवर्गीय परिवार, किसान, मजदूर के चेहरे पर मुस्कुराहट हो, उनका पेट खाली न रहे इसकी लड़ाई लड़ रहे हैं और यही कारण है कि पूरी भाजपा तिलमिला उठी और राहुल गांधी की सदस्यता रदद कर दिया लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म इसलिए की गई कि उन्होंने प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ डाल दिया। उन्होंने अड़ानी मोदी के गठबंधन पर आवाज उठायी। राहुल जी ने एलआईसी और एसबीआई  के डूबने का कारण प्रधानमंत्री से पूंछा। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पाकुड जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहेबगंज बर्कातुल्लाह खान, सोशल मीडिया स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।

April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views
April 10, 2023 | 341 Views