FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप की बिक्री पर रोक, जांच के निर्देश जारी
October 6, 2025 | 373 Views
बिना डॉक्टर की पर्ची के कफ सिरप की बिक्री पर रोक, जांच के निर्देश जारी

रांची। कफ सिरप के सेवन से बच्चों के प्रभावित होने की खबरों के बाद रांची जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में सिविल सर्जन रांची को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि जिले में किसी भी बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी भी मेडिकल स्टोर में कफ सिरप की बिक्री नहीं की जाएगी। सिविल सर्जन के माध्यम से सभी चिकित्सकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे केवल उन्हीं आयु वर्ग के बच्चों को कफ सिरप दें जिनमें किसी प्रकार के दुष्प्रभाव की संभावना न हो।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर या चिकित्सक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही कफ सिरप की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच हेतु सिविल सर्जन के माध्यम से बाजार में उपलब्ध विभिन्न ब्रांडों के सैंपल की जांच कराई जाएगी।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को कोई भी कफ सिरप न दें।
 


October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views
October 6, 2025 | 374 Views