मुरी। रांची-पुरुलिया मार्ग पर मुरी स्थित झारखंड होटल के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिंहपुर नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के झालदा थाना क्षेत्र के कुशी गांव निवासी जितेंद्र महतो और उत्तम महतो हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH 05 BT 5408) से सिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (JH 01 GL 0920) से उनकी टक्कर हो गई। पल्सर सवार प्रकाश महतो पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के निवासी हैं और सिल्ली में अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे।बताया जाता है कि तेज रफ्तार के कारण दोनों मोटरसाइकिलों में आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।