FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
दुर्गा पूजा को लेकर सोनाहातू पुलिस अलर्ट, अवैध शराब भट्ठियों पर चला हथौड़ा
October 11, 2026 | 490 Views
दुर्गा पूजा को लेकर सोनाहातू पुलिस अलर्ट, अवैध शराब भट्ठियों पर चला हथौड़ा

सोनाहातू (रांची)।  दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और नशा मुक्त तरीके से संपन्न कराने के मद्देनजर _सोनाहातू थाने के थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप_ के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया।

इस अभियान का नेतृत्व _SI राकेश कुमार और उनकी टीम_ ने किया। टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर अवैध देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया।

*इन भट्ठियों को किया गया नष्ट -*

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान _ग्राम लोवाडीह निवासी अक्षय महतो_ और _ग्राम तिलाईपीढ़ी निवासी भवतारण महतो उर्फ सरकार_ द्वारा संचालित की जा रही अवैध शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया।

इसके साथ ही _तिलाईपीढ़ी, लोवाडीह और जुड़गा_ गांव में अवैध रूप से देशी शराब बनाने के लिए रखे गए लगभग _300 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया_ और चूल्हा-भट्ठी को तोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब, जुआ और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views
October 11, 2026 | 491 Views