FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
भक्ति और उत्साह के बीच निकली कलश यात्रा, दुर्गा मंदिर में हुई कलश स्थापना
October 11, 2026 | 114 Views
भक्ति और उत्साह के बीच निकली कलश यात्रा, दुर्गा मंदिर में हुई कलश स्थापना

सिल्ली। सिल्ली महावीर चौक सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में रविवार को कलश स्थापना के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।कलश यात्रा की शुरुआत मुरी स्थित स्वर्णरेखा नदी से हुई। यहां पुरोहित ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलशों में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु मुरी हिंडाल्को कॉलोनी, मुरी बस स्टैंड, झारखंड मोड़, प्रखंड चौक, थाना चौक और सिल्ली बाजार होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए।यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस बल ने पैदल चलकर यातायात व्यवस्था संभाली। पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।आयोजन की सफलता में संजय कुमार भगत, जितेंद्र प्रसाद साव, दिवाकर प्रसाद, कुंदन साव, ब्रजेश महतो, मनोज साव, राजू बड़ाइक, अनिल साव, रामेश्वर बड़ाइक, किरीटी महतो, भोलू सिंह, टिंकू गुप्ता सहित पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views
October 11, 2026 | 115 Views