FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
बड़ा मुरी में दुर्गापूजा की स्वर्ण जयंती पर दिखेगी भव्यता, आकर्षक पंडाल और 10 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा होगी खास
October 11, 2026 | 118 Views
बड़ा मुरी में दुर्गापूजा की स्वर्ण जयंती पर दिखेगी भव्यता, आकर्षक पंडाल और 10 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा होगी खास

पश्चिम बंगाल के कारीगरों को सौंपी गई पंडाल और प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी, मुरी बस स्टैंड से बाजार तक होगी आकर्षक विद्युत सजावट

मुरी। जन जागरण दुर्गापूजा समिति, बड़ा मुरी इस वर्ष दुर्गापूजा की 50वीं वर्षगांठ यानी स्वर्ण जयंती को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है। स्वर्ण जयंती महोत्सव को लेकर पूजा पंडाल के निर्माण से लेकर आकर्षक विद्युत सजावट तक का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस बार श्रद्धालुओं को पंडाल में विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा।पूजा पंडाल को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से कुशल कारीगरों को बुलाया गया है। वहीं, मां दुर्गा की 10 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण भी पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनें।दुर्गापूजा को लेकर मुरी बस स्टैंड से मुरी बाजार स्थित पूजा पंडाल तक सड़क के दोनों ओर आकर्षक विद्युत रोशनी से सजावट की जा रही है। रोशनी और साज-सज्जा के माध्यम से पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बनाने की तैयारी है। समिति द्वारा सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पंडाल और विद्युत सजावट का कार्य कराया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष जन जागरण दुर्गापूजा समिति, बड़ा मुरी अपनी 50वीं वर्षगांठ को स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। षष्ठी तिथि से श्रद्धालुओं के लिए मां का दरबार खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।


October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views
October 11, 2026 | 119 Views