FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
अब्दुल कलाम केवल भारत के राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और कर्मयोगी थे -डॉ मनीष
October 15, 2025 | 337 Views
अब्दुल कलाम केवल भारत के राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि  वैज्ञानिक और कर्मयोगी थे -डॉ मनीष

गया। भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि डॉ. अब्दुल कलाम केवल भारत के राष्ट्रपति ही नहीं, बल्कि एक ऐसे वैज्ञानिक और कर्मयोगी थे, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र निर्माण और विज्ञान के माध्यम से देश की सुरक्षा सशक्त करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने मिसाइल मैन के रूप में भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और देश को आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली की दिशा में अग्रसर किया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज जब हम डॉ. कलाम जी की जयंती मना रहे हैं, तो यह केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उस विचारधारा का सम्मान है जो “राष्ट्र प्रथम” की भावना को जगाती है। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि कठिनाइयों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित है। उनका जीवन संघर्ष, अनुशासन, और समर्पण का प्रतीक रहा है।उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, उनकी निष्ठा और उनके सपने आज भी देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। उनका सपना था – एक सशक्त, शिक्षित और विकसित भारत। डॉ. मिश्रा ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें। अंत में उन्होंने कहा कि कलाम जी का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा।आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने बालो मे प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य मौजूद थे।


October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views
October 15, 2025 | 338 Views