FOLLOW US ON
Breaking News हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिक लड़की के साथ रेप एवं हत्या पर राजनीतिक गर्म | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में एशिया का सबसे बड़े एयरपोर्ट का किया उद्घाटन | झारखंड विधानसभा में बजट पेश, 1 लाख 56 हजार करोड़ का बजट पेश | पांच राज्यों का विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का ऐलान 23 अप्रैल से मतदान एवं 4 मई को मतगणना | झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 कई पुराने पार्षद हारे | बंगाल में रामनवमी जुलूस को लेकर तोड़फोड़ और हिंसा | झारखंड नगर निकाय चुनाव रांची की नई मेयर बनी रौशनी खलको | ईरान इजरायल के बीच जंग में भारत में गैस की किल्लत आम आदमी परेशान | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओहली एवं गृह मंत्री गिरफ्तार |
वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्ध के गले मे चाकू का निशान,हत्या के प्रयास की आशंका।
February 19, 2023 | 398 Views
वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्ध के गले मे चाकू का निशान,हत्या के प्रयास की आशंका।

साहिबगंज। जिले के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत स्तिथ स्नेह स्पर्श नामक वृद्धा आश्रम में रविवार की सुबह खून से लथपथ घायल अवस्था मे वृद्ध को देखने से वृद्धा आश्रम में सनसनी फैल गई।वही मामले की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस मौके पर पहुँच घायल को ईलाज हेतु अस्पताल पहुँचाते हुये मामले की छानबीन शुरू कर दी।वही घायल वृद्ध की पहचान जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के 78 वर्षीय अनिरुद्ध प्रसाद साह के रूप में की गई,जिसे कुछ लोगों ने विगत वर्ष मई माह में वृद्धा आश्रम में छोड़ा था। पुलिस को फिलहाल तफ्तीश में जानकारी मिली है कि शनिवार की रात भोजन के समय तक सब ठीक था,व भोजनोपरांत सभी अपने अपने कक्ष में विश्राम करने चले गये थे।रविवार की अहले सुबह वृद्धा आश्रम के ही एक महिला ने शौचालय के पास वृद्ध को घायल अवस्था मे देखा था,वही पुलिस जब मामले में अन्य सुराग की तालाश के लिये आश्रम के सीसी टिवी खंगालने पहुँची तो पता चला कि आश्रम का कैमरा पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। ईधर घटना में सूत्रों की माने तो वृद्ध की दो बेटियां है,जो कि वृद्ध के पास बची कुछ सम्पति को लेकर अक्सर वृद्ध को परेशान किया करती थी,एक ने तो वृद्धा आश्रम पहुँच कर हंगामा भी किया था।

February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views
February 19, 2023 | 399 Views