FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
अवैध देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ युवक गिरफ्तार
July 13, 2025 | 240 Views
 अवैध देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ युवक  गिरफ्तार

पलामू। 12 जुलाई को संध्या लगभग 16:30 बजे हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पथरा टाँड के पास एक युवक सुभाष कुमार चौधरी अवैध हथियार एवं गोली के साथ अपने एस्बेस्टस के मकान में है। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल की घेराबंदी की गई। घर के अंदर प्रवेश करने पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल की मदद से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाष कुमार चौधरी (उम्र 20 वर्ष), पिता - सुनील चौधरी, सा० - चनकार कस्तुरी, थाना - हुसैनाबाद, जिला - पलामू बताया।

नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कमर के पीछे से एक देशी कट्टा, पैंट के बाएं पॉकेट से दो जिंदा गोली एवं एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मौके पर विधिवत जप्ती सूची तैयार करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-178/25, दिनांक-12.07.2025, धारा 25(1-b)a/26 Arms Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी

1. नाम: सुभाष कुमार चौधरी उम्र: 20 वर्ष, पिता: सुनील चौधरी, पता: चनकार कस्तुरी, थाना - हुसैनाबाद, जिला - पलामू

बरामदगी

1. देशी कट्टा – 01
2. जिंदा गोली – 02
3. मोबाइल फोन – 01

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारीगण

1. सोनू कुमार चौधरी (पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, हुसैनाबाद)
2. मुकेश सिंह (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
3. कमल किशोर पाण्डेय (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
4. सौरभ चौबे (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
5. रमन यादव (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
6. नर्वदेश्वर सिंह (पुअनि, हुसैनाबाद थाना)
7. कालिका राम (सअनि, हुसैनाबाद थाना)
8. हुसैनाबाद थाना सशस्त्र बल के जवान
 


July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views
July 13, 2025 | 241 Views