FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
आर्म्स एक्ट में दो युवक गिरफ्तार
August 3, 2025 | 221 Views
आर्म्स एक्ट में दो युवक गिरफ्तार

पलामू।  पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सतबरवा की ओर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु सदर थाना, डालटनगंज से एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

टीम द्वारा टोल प्लाजा, चुकरु के पास सघन निगरानी शुरू की गई। कुछ समय बाद एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति डालटनगंज की ओर से आते दिखे, जिन्हें रुकने का संकेत दिया गया। परंतु दोनों व्यक्ति पुलिस बल को चकमा देकर भागने लगे, जिन्हें तत्परता से पीछा कर पकड़ा गया।

प्राथमिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्त राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं एवं उनके निर्देश पर चियांकी से पोलपोल (सतबरवा) में हाइवे निर्माण साइट पर गोलीबारी करने जा रहे थे।

उक्त घटना के संबंध में सदर थाना कांड संख्या – 77/2025, दिनांक – 02.08.2025, अंतर्गत धारा
303(2)/336(3)/111(3)/3(5) BNS 2023 एवं
25(1-B)(a)/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर, दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक – 03.08.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

1. राकेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता – घनंजय बड़ाईक, सा० लोहरसी, थाना पिपराटांड़, पलामू।
2. रजनीकांत मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता – सुनील मेहता, सा० लोहड़ी, थाना पड़वा, पलामू।

बरामद सामग्री –

1. एक देशी कट्टा
2. तीन जिंदा कारतूस
3. दो मोबाइल फोन
4. एक चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट – JH03T-4239)


छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं बल –

1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी सदर – संतोष कुमार गुप्ता
2. पु०अ०नि० – रंजित कुमार
3. पु०अ०नि० – मनोज मुण्डा
4. आरक्षी – 1803 अनुराग सिंह
5. आरक्षी – 879 वेद प्रकाश
6. आरक्षी – 30 रोहित कुमार
7. गृह चालक – 11659 अविनाश कुमार
 


August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views
August 3, 2025 | 222 Views