FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | भारत में एक दिवसीय श्रृंखला 21 से जीती, साउथ अफ्रीका को हराया | झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन स्थगित | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पाला बदलने के खेल में राजनीतिक तापमान बढ़ा | भारत और साउथ अफ्रीका विशाखापट्टनम मैच भारत ने जीता | तेजस्वी यादव चुने गए राजद विधायक दल के नेता | इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने पर देशभर में राजनीतिक गर्ग | बिहार के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर राजनीतिक गर्म | TRI मे आदिवासी समाज की बैठक देश भर से पहुँचे आदिवासी लोग | बिहार के गृह मंत्री बने सम्राट चौधरी कई जगहों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू |
ट्रैक्टर चोरी का मामला दो अभियुक्त गिरफ्तार
July 20, 2025 | 257 Views
ट्रैक्टर चोरी का मामला दो अभियुक्त गिरफ्तार

पलामू । वादी शंकर महरा, पिता– स्व० तपेश्वर महरा, ग्राम– चेचरिया, थाना– नावाबाजार, जिला– पलामू के आवेदन के आधार पर नावाबाजार थाना कांड संख्याः 42/25, धारा 303(2) बी०एन०एस० के तहत एक मामला दर्ज किया गया, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा वादी का ट्रैक्टर (पंजीयन संख्याः JH03AM-6778) चोरी कर लिया गया था।

अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी का ट्रैक्टर दीपक कुमार, पिता– बद्रीनाथ महतो, ग्राम– मझियावां, थाना– चैनपुर, जिला– पलामू के घर में छुपाकर रखा गया है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए नावाबाजार थाना पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा ग्राम मझियावां, थाना चैनपुर पहुंचकर दीपक कुमार के घर पर विधिवत छापेमारी की गई, जहां से चोरी गया ट्रैक्टर (JH03AM-6778) बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दीपक कुमार ने स्वीकार किया कि उक्त ट्रैक्टर अशोक दुबे, पिता– स्व० परशुराम दुबे, ग्राम– ब्रहमोरिया, थाना– नावाबाजार, जिला– पलामू द्वारा बेचा गया था।

अनुसंधान में यह तथ्य भी सामने आया कि अशोक दुबे वादी शंकर महरा का मित्र है, जो उनके ट्रैक्टर को अपने देखरेख में चलाता था। उसी ने उक्त ट्रैक्टर को चोरी कर दीपक कुमार को बेच दिया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. दीपक कुमार, पिता– बद्रीनाथ महतो, ग्राम– मझियावां, थाना– चैनपुर, जिला– पलामू
2. अशोक दुबे, पिता– स्व० परशुराम दुबे, ग्राम– ब्रहमोरिया, थाना– नावाबाजार, जिला– पलामू

जप्त सामानः

1. एक ट्रैक्टर (पंजीयन संख्याः JH03AM-6778)

छापामारी दलः

नावाबाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल
 


July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views
July 20, 2025 | 258 Views