FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
दिशोम गुरु के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सह सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
August 10, 2025 | 193 Views
दिशोम गुरु के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सह  सर्व धर्म प्रार्थना  सभा का आयोजन

रांची। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को कांग्रेस भवन,रांची में झारखंड के महान नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

सर्वप्रथम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं ने एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा में इतिहासकार डॉ. इलियास मजीद ने गुरुजी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व, उनके संघर्षों और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता, गरीबों और आदिवासियों के मसीहा और झारखंड के सच्चे जननायक के रूप में याद किया।

इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से शहजादा अनवर, जिला पर्यवेक्षक, राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, ज्योति सिंह मथारू , उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग, राजीव रंजन राजू, चंद्र रश्मि पिंगुआ, रमेश पांडे, शहीद अहमद, माधव कच्छप विनोद सिंह, अमरजीत सरदार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र सिंह, सहाबीर लोहरा, नंद किशोर चंदेल, विजय टोप्पो, संजर खान, अख्तर अंसारी, हैदर अंसारी, रिज़वान अंसारी, अब्दुस सलाम, संजय सरैया, ख़रगेश चंद महतो एवं ग्रामीण कमिटी के अन्य नेता एबं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के अंत में इलेक्ट्रॉनिक पर्दे  पर राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग का वोट चोरी का खुलासा से संबंधित वीडियो प्रसारित किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ  राकेश किरण महतो ने कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए उनके देखे गए सपने को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 


August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views
August 10, 2025 | 194 Views