FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद द्वारा शिखर सम्मेलन का आयोजन,6 राज्यो से शामिल हुए प्रतिनिधि
October 12, 2025 | 447 Views
अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद द्वारा शिखर सम्मेलन का आयोजन,6 राज्यो से शामिल हुए प्रतिनिधि

रांची। राजधानी रांची के पुराने विधानसभा के सभागार में अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद के द्वारा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। शिखर सम्मेलन में 6 राज्य के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुसाध जाति के उत्थान, सामाजिक विकास, शिक्षा को लेकर के चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह दुसाध एवं राष्ट्रीय सलाहकार इंजीनियर शंभू प्रसाद, वशिष्ठ अतिथि डॉ मनोज पासवान शामिल है। शिखर सम्मेलन में 6 राज्य के प्रतिनिधियों ने अपनी सामाजिक विकास एवं अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद को मजबूत करने का निर्णय लिया, साथ ही संगठित रूप से कार्य करने का निर्णय एवं अन्य सामाजिक स्थिति को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया । मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शंभू प्रसाद ने कहा हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है। समाज में जरूरी है कि शैक्षिक स्तर पर सभी को जोड़ा जाए,राजनीतिक तौर पर समाज की भागीदारी हो, वही भागलपुर अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद के अध्यक्ष बजरंगी पासवान ने कहा की सामाजिक चेतना को बढ़ाना है,समाज  में शिक्षा को फैलाना है एवं सामाजिक स्तर पर जो भी रूढ़िवादी परंपरा है उसको समाप्त करते हुए समाज के बेहतर दिशा में आगे बढ़ना जिससे दुसाध जाति का सामाजिक विकास हो सके।

कौन-कौन थे शिखर सम्मेलन में उपस्थित 

कार्यक्रम मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शंभू प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद कुमार, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मदन पासवान,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष विनोद परदेशी,उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष गौतम प्रसाद, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल पासवान, प्रधान महासचिव राजकुमार पासवान,प्रदेश संगठन सलाहकार  विजय कुमार, प्रदेश वित्तीय सलाहकार रामसागर, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवानंद प्रसाद, प्रदेश महिला संयोजिका नीतू कुमारी, प्रदेश संयोजक विनय कुमार पासवान , प्रदेश सचिव नंदकुमार पासवान, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पासवान,सहित  तमाम अखिल भारतीय दुसाध उत्थान समिति 6राज्यो के प्रतिनिधि मौजूद थे।


October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views
October 12, 2025 | 448 Views