FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान 23 को वोट 27 को गिनती | UGC नए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक | अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड के कब्जे की नीति पर छह देश की फौज पहुंची डेनमार्क | T 20 World Cup पाकिस्तान ने भारत से खेलने से किया इंकार | झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू | झारखंड राज्य में एक साथ होंगे नगर निकाय चुनाव, 23 को वोट 27 को गिनती | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की यात्रा कर लौटे | देश में यूजीसी के नए कानून को लेकर समर्थन और विरोध शुरू | महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश में मौत, जांच जारी |
हत्या कर शव को फेंका कुआं में, पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
October 13, 2025 | 268 Views
हत्या कर शव को फेंका कुआं में, पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पलामू । जिले पाटन थाना अंतर्गत 22.09.2025 को प्रातः लगभग 10:30 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उताकी स्थित घान के खेत में बने एक कुएँ के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सशस्त्र बल के साथ पुलिस दल ग्राम उताकी पहुँचा।घटनास्थल पर ग्राम उताकी निवासी जयशंकर ठाकुर (उम्र लगभग 55 वर्ष, पिता स्व० विश्वनाथ ठाकुर) का शव पड़ा हुआ पाया गया। मृतक के शरीर के एक हिस्से की त्वचा क्षतिग्रस्त पाई गई। पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा विधिवत मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर शव को सदर अस्पताल डालटनगंज भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम हेतु शव को रिम्स राँची रेफर किया गया। मृतक की पत्नी अन्नपूर्णा देवी (उम्र 45 वर्ष) के लिखित आवेदन पर पाटन थाना कांड सं0 – 169/2025 दिनांक – 25.09.2025 धारा 140(1)/103(1)/3(5) बी०एन०एस० के तहत छह नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा बिनोद सिंह पिता स्व० अखिलेश्वर सिंह, संतोष सिंह पिता बिनोद सिंह,बिधित सिंह पिता स्व० महेश्वर सिंह,सभी ग्राम उताकी, थाना पाटन, जिला पलामू — को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।
पूछताछ के क्रम में उपरोक्त अभियुक्तों ने मृतक जयशंकर ठाकुर की हत्या कर शव को कुएँ के पास फेंकने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बाँस का डंडा बिनोद सिंह के घर के समीप खेत से बरामद किया गया।

जप्त सामान:

1. एक बाँस का डंडा

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1. बिनोद सिंह पिता स्व० अखिलेश्वर सिंह
2. संतोष सिंह पिता बिनोद सिंह
3. बिधित सिंह पिता स्व० महेश्वर सिंह (सभी ग्राम उताकी, थाना पाटन, जिला पलामू)

छापामारी दल:
1. पु०अ०नि० शशि शेखर पाण्डेय (थाना प्रभारी)
2. पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार यादव
3. पु०अ०नि० निलेश कुमार
4. पु०अ०नि० अनिल कुमार सिंह
5. स०अ०नि० प्रभात किरण
6. स०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार सिंह
7. स०अ०नि० बिशुन कुजूर
8. पाटन थाना सशस्त्र बल एवं महिला आरक्षी
 


October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views
October 13, 2025 | 269 Views