FOLLOW US ON
Breaking News देशभर में लागू होगा UCC कानून हलचल तेज़ | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन पर लगेंगे चार्ज, राजनीतिक बयानबाजी तेज | MMDR कानून को लेकर JMM पार्टी का प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन | विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर उद्योग क्षेत्रों की जगह की गई पूजा | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वाँ जन्मदिन भाजपा मना रही है जन्मोत्सव | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच जारी 4 अभियुक्त गिरफ्तार |
गंगा नदी का तटबंध कटने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित,देखे ट्रेन परिचालन की स्थिति
October 3, 2026 | 121 Views
गंगा नदी का तटबंध कटने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित,देखे ट्रेन परिचालन की स्थिति

साहिबगंज-महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन बंद, युद्धस्तर पर चल रहा बहाली कार्य

कोलकाता । मालदा मंडल के साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी का तटबंध कट जाने के कारण डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, इस रेलखंड में अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन प्रतिबंधित गति के साथ जारी है।

रेलवे की ओर से प्रभावित स्थल पर बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सभी कर्मचारी चौबीसों घंटे युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं, ताकि बहाली कार्य जल्द पूरा कर रेल सेवाओं को सामान्य किया जा सके। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, परिवर्तित मार्ग से चलाने तथा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से प्रारंभ अथवा समाप्त करने का निर्णय लिया है।

3 अक्टूबर से रद्द ट्रेन

  • 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू

4 अक्टूबर से रद्द ट्रेनें

  • 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू
  • 63421 आजिमगंज-साहिबगंज मेमू
  • 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू
  • 53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर
  • 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
  • 53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53485 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53481 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53483 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू
  • 63422 साहिबगंज-आजिमगंज मेमू
  • 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू
  • 53412 साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर
  • 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
  • 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर
  • 53490 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 53488 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 53406 साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर
  • 53484 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 53486 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर

कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

  • 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (3 अक्टूबर से) और 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस (4 अक्टूबर से) को मुंगेर-भागलपुर-बांका-जसीडीह के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल (3 अक्टूबर से) और 15744 भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस (2 अक्टूबर से) को जमालपुर-मुंगेर-कटिहार के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस तथा 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल (दोनों 4 अक्टूबर से) को किऊल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलाया जाएगा।
  • 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (दोनों 4 अक्टूबर से) को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट के रास्ते चलाया जाएगा।

कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी

  • 53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर (4 अक्टूबर) को बरहरवा में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
  • 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस (4 अक्टूबर) को साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
  • 63063 बर्द्धमान-साहिबगंज मेमू (4 अक्टूबर) को तीनपहाड़ में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
  • 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस (4 अक्टूबर) साहिबगंज से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर (5 अक्टूबर) जमालपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
  • 53030 भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर (5 अक्टूबर) बरहरवा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
  • 63064 साहिबगंज-बर्द्धमान मेमू (4 अक्टूबर) तीनपहाड़ से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष पैसेंजर ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कुछ पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी निर्णय लिया है।

  • साहिबगंज-भागलपुर की दो पैसेंजर ट्रेनें 4 अक्टूबर को साहिबगंज से क्रमशः सुबह 9:30 बजे और शाम 5 बजे रवाना होंगी और वापस आएंगी।
  • भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल रात 10 बजे भागलपुर से रवाना होगी और 4 अक्टूबर को वापस आएगी।
  • रामपुरहाट-तीनपहाड़ पैसेंजर स्पेशल रात 8:30 बजे रामपुरहाट से रवाना होगी और बहाली कार्य पूरा होने तक 3 अक्टूबर से परिचालन में रहेगी।

 


October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views
October 3, 2026 | 122 Views