FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
पुलिया तोड़ खेत में पलटा बॉक्साइट लदा ट्रेलर, धान की फसल को हुआ नुकसान
August 30, 2026 | 121 Views
पुलिया तोड़ खेत में पलटा बॉक्साइट लदा ट्रेलर, धान की फसल को हुआ नुकसान

मुरी: रांची–मुरी मार्ग स्थित झारखंड मोड़ के समीप रविवार दोपहर लगभग तीन बजे एक बॉक्साइट लदा 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रेलर पहले सड़क किनारे बनी छोटी पुलिया से टकराया, फिर पुलिया को क्षतिग्रस्त करते हुए पास के धान के खेत में पलट गया। संयोगवश इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर रांची से मुरी की ओर आ रहा था। दुर्घटना के दौरान ट्रेलर में लदी बॉक्साइट मिट्टी खेत में फैल गई, जिससे धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर CG 04 QX 7877 बताया गया है।हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मुरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।समाचार लिखे जाने तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर घटनास्थल पर ही पलटा पड़ा था। पुलिस वाहन को हटाने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views
August 30, 2026 | 122 Views