FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के तहत मालदा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित
August 11, 2026 | 117 Views
हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के तहत मालदा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित

मालदा। हर घर तिरंगा अभियान–2026 के तहत पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा  11 अगस्त, 2026 को तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर मंडल रेल प्रबंधक प्रशासनिक भवन पर संपन्न हुई। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथों में लेकर उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ यात्रा में भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा ने किया। श्री अमरेन्द्र कुमार मौर्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मालदा, डॉ. अनूपा घोष, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मालदा, सहित अन्य वरिष्ठ शाखा अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, मालदा तथा अन्य रेलवे कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

हर घर तिरंगा अभियान–2026’ का आयोजन दिनांक 9 से 17 अगस्त तक किया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने पर बल दिया जा रहा है। मालदा में आयोजित तिरंगा यात्रा में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्न रेलवे हितधारकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रेलवे परिवार की एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारी के मूल्यों के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ नागरिकों को अपने घरों, कार्यस्थलों तथा अन्य उपयुक्त स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे तिरंगे के साथ नागरिकों का भावनात्मक जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ हो सके।

हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के तहत जमालपुर स्थित कैरेज एंड वैगन तथा TRD डिपो के साथ-साथ मालदा मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी तिरंगा यात्राएं आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में रेलवे कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तिरंगा लेकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया।

मालदा मंडल सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने घरों पर गर्वपूर्वक तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ में सक्रिय रूप से भाग लें, जिससे राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके।


August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views
August 11, 2026 | 118 Views