FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक कहा आपका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर झामुमो ने आगामी धरना प्रदर्शन किया स्थगित |
चिराग नर्सरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
September 5, 2026 | 117 Views
चिराग नर्सरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

सिल्ली - मुरी :शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर  चिराग नर्सरी स्कूल में शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर उत्साहपूर्वक समारोह मनाया। पूरे विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा। विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा विद्यार्थियों को गुरुजनों के सम्मान और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।


September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views
September 5, 2026 | 118 Views