FOLLOW US ON
Breaking News राजनीतिक दलों पर भी लागू हो POSH ऐक्ट | बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया जारी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण 6 नवंबर दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा वोटिंग | जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने किया दावा कहा जदयू को 25 से 35 सीट आएगी | बिहार विधानसभा को लेकर महागठबंधन खींच तान जारी मुकेश साहनी की मांग को राजद ने किया खारिज | पंजाब में डीआईजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने डीआईजी के पास 5 करोड़ रु सहित अन्य चीज की जप्त किया गिरफ्तार | लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से नामांकन | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन के घटक दल VIP पार्टी को मिली 15 विधानसभा की सीट | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची | बिहार विधानसभा का दो चरणों में होगा चुनाव गिनती 14 नवंबर |
सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला,JLKM की प्रतिनिधि मंडल ने की राज्यपाल से की मुलाकात, नेताओं ने कहा हो सीबीआई जांच की सीबीआई जांच हो : देवेंद्रनाथ महतो
August 19, 2025 | 314 Views
सूर्या हांसदा  एनकाउंटर मामला,JLKM की प्रतिनिधि मंडल ने की राज्यपाल से की मुलाकात, नेताओं ने कहा हो सीबीआई जांच की सीबीआई जांच हो : देवेंद्रनाथ महतो

रांची। JLKM पार्टी से बोरियो विधानसभा से प्रत्याशी रहे सूर्या हॉंसदा उर्फ सूर्य नारायण हांसदा एनकाउंटर का मामला अब राज भवन तक पहुंच गया है। 'झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा' इस मामले को लेकर प्रखर हैं। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाकात किया एवं विस्तृत जानकारी साझा किया। फर्जी एनकाउंटर के कई साक्ष्य व सबूत राज भवन के समक्ष प्रस्तुत किया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने बातों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।  देवेन्द्र नाथ महतो ने मीडिया वार्ता में कहा कि सूर्या हांसदा सामाजिक न्याय के लिए प्रखर थे। कंपनी और सरकार के गलत कार्यों के खिलाफ संघर्षरत रहे हैं। कई बार संवैधानिक चुनाव में हिस्सा लेकर यह साबित किया कि वह समाज के मुख्य धारा से जुड़े हुए थे। फिर भी शासन व प्रशासन ने गलत तरीके से उन्हें जबरन निगल गया। सरकार उनका फर्जी एनकाउंटर कर जनसाधारण में भय का माहौल पैदा करना चाहती है। 10 अगस्त को गिरफ्तार के बाद 11 अगस्त को एनकाउंटर आदिवासी अस्मिता, प्रशासन के प्रति न्याय और सुरक्षा के प्रति गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है, वर्तमान समय में हांसदा के परिजन दुःख,  पीड़ा और अन्याय के वेदना में हैं। देवेंद्रनाथ महतो ने महामहिम से ज्ञापन सौंपते हुए त्रीसूत्रीय निम्न मांग किया-


1) पूरे मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच हो
2) दोषियों पर ठोस रूप से त्वरित कार्रवाई हो
3) पीड़ित परिवार के आश्रितों को समुचित मुआवजा के साथ सुरक्षा प्रदान किया जाए।

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सूर्या हांसदा मामले को मानसून सत्र में डुमरी विधायक जयराम महतो जी सरकार के संज्ञान में लायेगा और दूसरी तरफ सड़क में आंदोलन को जेएलकेएम जारी रखेंगे। शिष्टमंडल में देवेंद्रनाथ महतो,आलोक उरांव, पार्वती कुमारी, जितेंद्र महतो, राजू महतो शामिल रहे।बताते चलें की इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग ने संज्ञान में लेते हुए जांच रिपोर्ट तलब किया है।


August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views
August 19, 2025 | 315 Views