रांची। शनिवार को आरोग्य भवन बरियातू के सभागार में जनजाति गौरव दिवस के आयोजन समिति के द्वारा आगामी 15 नवंबर 2025 भगवान बिरसा मुंडा की 150 वां जन्म जयंती के शुभ अवसर पर तैयारी को लेकर विशेष बैठक की गई। यह जनजाति गौरव दिवस रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मनाई जाएगी तथा भिन्न-भिन्न जनजातियों की भिन्न-भिन्न झांकियां, अपनी अपनी पारंपरिक वेशभूषा ढोल नगाड़े मांदर के साथ विभिन्न नृत्य मंडलीय भी उपस्थित होगी । फुटबॉल मैदान के चारों ओर स्वतंत्रता सेनानियों की छोटे बड़े कट ऑफ भी लगाए जाएंगे। इस जनजाति गौरव दिवस के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के महा महिम राज्यपाल महोदय श्री संतोष गंगवार जी होंगे।जनजाति गौरव दिवस को बृहद रूप बनाने में जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति के तमाम कार्यकर्ता बंधु पुरजोर मेहनत कर रहे हैं। रांची के कोकर के पास भगवान बिरसा मुंडा का समाधि स्थल के पास भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा की स्थिति काफी खराब है, कभी भी गिर सकता है। सरकार का ध्यान आकर्ष करते हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा एवं झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उराँव ने झारखंड सरकार से मांग की है कि भगवान बिरसा मुंडा की अष्टधातु की प्रतिमा अति शीघ्र लगाने की कृपा करें। अबुआ सरकार में भगवान बिरसा मुंडा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बैठक में जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति के संयोजक जगलाल पहान, बबलू मुंडा, अशोक मुंडा मुकेश मुंडा आशीष मुंडा नकुल तिर्की , प्रदीप लकड़ा, बिनाचंद उरांव, मुन्ना हेंब्रम, बुधराम बेदिया, एतवा बेदिया , मुकेश मुंडा, पंचम भोक्ता, सुनील टोप्पो, हिंदुवा उरांव, कामेश्वर साहू एवं जनजाति सुरक्षा मंच के क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव मौजूद थे।