FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से निधन | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर जताया शोक कहा आपका जाना हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर, साहेबगंज सदर प्रखंड सबसे ज्यादा प्रभावित | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद झारखंड में शोक की लहर झामुमो ने आगामी धरना प्रदर्शन किया स्थगित |
सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता कुणाल चौधरी का निधन, स्वर्णरेखा नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार
September 7, 2026 | 163 Views
सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता कुणाल चौधरी का निधन, स्वर्णरेखा नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

सिल्ली/मुरी: लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता कुणाल चौधरी का सोमवार को 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से सिल्ली एवं आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय कुणाल चौधरी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे आदि दुर्गा पूजा समिति तथा गणेश पूजा समिति के सक्रिय सदस्य थे और विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं समाजसेवा के कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुरी स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, मित्र एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।कुणाल चौधरी के निधन पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, देव सोनी उर्फ देबू, नंदकिशोर साय, विंध्याचल राय, भोला गोराई, सौरभ आश, मनोज विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में उनके योगदान को क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेंगे।


September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views
September 7, 2026 | 164 Views