FOLLOW US ON
Breaking News एमएलसी चुनाव में बैलट पेपर से वोट फिर भी कांग्रेस पार्टी की बुरी तरीके से हार | UPI में 2000 रु से अधिक लेनदेन के चार्ज पर रोक, राजनीतिक बयानबाजी तेज | एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर बढ़ी मुश्किल | दिल्ली दुलारचंद हत्या केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश मोकामा विधायक अनंत सिंह को 1 नवंबर तक सरेंडर करने का निर्देश | बैलट पेपर से एमएलसी का चुनाव लेकिन कांग्रेस की हार पर भाजपा नेताओं का तंज़ | यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीति शुरू बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज | 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का वोट चोरी को लेकर होगा बड़ा प्रदर्शन देश भर से जुटेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता | JPSC एवं JSSC CGL में CID की जांच में पूरा भ्रष्ट तंत्र का बड़ा खुलासा |
सिल्ली मुरी  क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधारमण मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा
September 4, 2026 | 172 Views
सिल्ली मुरी  क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधारमण मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा

सिल्ली मुरी : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सिल्ली मुरी  एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। राधारमण मंदिर परिसर से महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके साथ ही आकर्षक मटकी फोड़ (हांडी फोड़) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने लोगों का खूब मनोरंजन किया।संध्या आरती के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। देर रात तक श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में भक्ति भाव से शामिल रहे। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।वहीं, सिल्ली  के नीचे टोला एवं मंडप टोला में भी जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना,  भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया गया।क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने घरों में लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा की। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के स्वरूप में सजाकर प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व को लेकर भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views
September 4, 2026 | 173 Views