FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
साहिबगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
September 3, 2026 | 153 Views
साहिबगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

साहिबगंज। विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के वंदना कक्ष में पूर्वाह्न 10:30 बजे आयोजित समारोह में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, सह सचिव शशि जाजोदिया एवं शंभू जाजोदिया, उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार तथा प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने सरस्वती माता, ओंकार, भारत माता एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

मौके पर डॉ. मृदुला सिन्हा, डॉ. विजय कुमार एवं शशि जाजोदिया ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा अरुण की बहनों ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर समारोह में भक्ति का वातावरण बनाया। वहीं, कक्षा उदय, प्रभात एवं प्रथम के भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण पर आधारित भाव नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक स्वरूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कनव पार्थ एवं आनवी आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियंका कुमारी एवं शुभम को द्वितीय तथा सूर्या कुमार एवं प्रज्ञा कश्यप को तृतीय स्थान मिला।

कार्यक्रम का संचालन किरण कुमारी गुप्ता ने किया, जबकि अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने कराया।

समारोह में शिशु वाटिका की आचार्या निर्मला कुमारी, स्नेहा भारद्वाज, सोनी कुमारी एवं टीनू पाण्डेय सहित कक्षा द्वितीय से षष्ठ तक के भैया-बहन एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।


September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views
September 3, 2026 | 154 Views