FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | हेमंत सरकार छात्र आंदोलन के आगे झुकी , जेपीएससी पीटी जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट को किया रद्द | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू में स्कूल सॉयल हेल्थ कार्यक्रम आयोजित
August 31, 2026 | 328 Views
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सोनाहातू में स्कूल सॉयल हेल्थ कार्यक्रम आयोजित

सोनाहातू :-पी एम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका  आवासीय विद्यालय  सोनाहातू में आज स्कूल सॉयल हेल्थ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कृषि विभाग, आत्मा, रांची  व दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र आर के एम, रांची के सयुक्त तत्वाधान मे  किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार सिंह, वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान), दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र , रांची द्वारा छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं की लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डॉ. सिंह ने छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण तथा पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश जैसे प्रमुख पोषक तत्वों के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम एवं सल्फर तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे जिंक, बोरॉन एवं मॉलिब्डेनम की भूमिका एवं महत्व को सरल भाषा में समझाया।
छात्राओं को मैक्रो एवं माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के महत्व, पोषक तत्वों की कमी के लक्षण तथा फसलों की वृद्धि एवं उत्पादन पर उनके प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मृदा का pH एवं जैविक कार्बन  का महत्व बताते हुए स्वस्थ एवं उपजाऊ मिट्टी के लिए इनके उचित स्तर की आवश्यकता समझाई गई।
कार्यक्रम के दौरान मृदा नमूना लेने की वैज्ञानिक एवं सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। छात्राओं को बताया गया कि खेत से अलग-अलग स्थानों से मिट्टी का नमूना किस प्रकार लिया जाए, नमूनों को मिलाकर प्रतिनिधि नमूना कैसे तैयार किया जाए तथा मृदा परीक्षण के लिए उसे प्रयोगशाला तक कैसे भेजा जाए।
कार्यक्रम जिला कृषि विभाग, आत्मा, रांची के सक्षम पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक, आत्मा, श्री एस. के. झा, बुर्मू प्रखंड के BTM श्री प्रदीप कुमार तथा सोनाहातू प्रखंड के BTM श्री दीनानाथ भगत उपस्थित रहे।विद्यालय की वार्डन श्रीमती सरोजनी टोप्पो एवं श्रीमती शशि बाडा, शिक्षिका सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में मृदा स्वास्थ्य एवं कृषि संबंधी विषयों को जानने के प्रति विशेष उत्साह एवं जिज्ञासा देखी गई। छात्राओं ने मृदा परीक्षण, पोषक तत्वों एवं मिट्टी की उर्वरता से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. मनोज कुमार सिंह द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया गया।


August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views
August 31, 2026 | 329 Views