FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन तेज | बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जबरदस्त जीत | संसद का मानसून सत्र शुरू, केंद्र सरकार के द्वारा कई बिल पेश होने की संभावना | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | राम मंदिर से चंदा चोरी का मामला देश भर में राजनीति गर्म | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से शुरू |
एसएस+2 विद्यालय सिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
August 11, 2026 | 124 Views
एसएस+2 विद्यालय सिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन

सिल्ली: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत एसएस+2 विद्यालय सिल्ली में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार पांडे के नेतृत्व में किया गया। सर्वसम्मति से हरिपद कुम्हार को समिति का अध्यक्ष एवं किरण देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं समिति के लिए कुल 25 सदस्यों का भी चयन किया गया।पुनर्गठन के दौरान सीआरपी अपर्णा कुंडू ने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया, समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति को लेकर भी चर्चा की गई।विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार पांडे नियमानुसार समिति के सचिव होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करती है। समिति की सक्रियता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय की सुविधाओं में बढ़ोतरी तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलती है।मौके पर ओम प्रकाश, रामानुज प्रसाद अनुज, आदित्यनाथ झा, अनिल कुमार, मोना कुमारी, उषा कुमारी, सरिता कुमारी, धीरज कुमार रजक समेत विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।


August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views
August 11, 2026 | 125 Views