FOLLOW US ON
Breaking News झारखंड सरकार की विशेष कैबिनेट की बैठक में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का रिजल्ट रद्द पर हाईकोर्ट को रोक | बरहेट झामुमो की बैठक में स्थानीय अधिकारी शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल | रांची में फिर बवाल सीएम का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और छात्र संगठन के बीच नोक झोक | जेपीएससी एवं जेएसएससी में भ्रष्टाचार को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का प्रदर्शन जारी | बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार में बदल रहे हैं राजनीतिक समीकरण | छात्र आंदोलन की जीत के बाद जश्न का माहौल लेकिन सीबीआई जांच पर अभी भी छात्र डटे | झारखंड,महिला सुपरवाइजर बहाली में भी गड़बड़ी की आशंका विभाग ने दिए जांच के आदेश | झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पूर्व हुआ अनिश्चितकाल काल के लिए समाप्त |
न्यू फरक्का में जमीन धंसने से रेल परिचालन प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द; कई ट्रेनों का बदला मार्ग, GM ने किया निरीक्षण,पढ़िए अपडेट
September 4, 2026 | 148 Views
न्यू फरक्का में जमीन धंसने से रेल परिचालन प्रभावित, 8 ट्रेनें रद्द; कई ट्रेनों का बदला मार्ग, GM ने किया निरीक्षण,पढ़िए अपडेट

कोलकाता / मालदा। मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का क्षेत्र में जमीन धंसने (Land Subsidence) की घटना के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है।वही पूर्व रेलवे जीएम गीतिका पांडे ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया है।

पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 5 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली कुछ ट्रेन सेवाओं को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

5 सितंबर को यात्रा शुरू करने वाली निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी—

  • 53028 मालदा टाउन–आजिमगंज पैसेंजर
  • 63402 मालदा टाउन–साहिबगंज मेमू
  • 63422 साहिबगंज–आजिमगंज मेमू
  • 53030 भागलपुर–आजिमगंज पैसेंजर
  • 63401 साहिबगंज–मालदा टाउन मेमू
  • 63421 आजिमगंज–साहिबगंज मेमू
  • 53433 आजिमगंज–बरहरवा पैसेंजर
  • 53029 आजिमगंज–भागलपुर पैसेंजर

कटिहार-मांसी-मुंगेर-किऊल होकर चलेंगी ट्रेनें

न्यू फरक्का की स्थिति के कारण कुछ ट्रेनों को कटिहार–मांसी–मुंगेर–किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इनमें—

  • 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस — 5 सितंबर से
  • 15744 भटिंडा–बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस — 3 सितंबर से
  • 09033 उधना–मालदा टाउन स्पेशल — 3 सितंबर से

शामिल हैं।

न्यू फरक्का–आजिमगंज–कटवा–बंडेल होकर चलेंगी ट्रेनें

इस मार्ग से डायवर्ट की गई ट्रेनों में—

  • 12042 न्यू जलपाईगुड़ी–हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
  • 12346 गुवाहाटी–हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस
  • 22301 हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 13053 हावड़ा–राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस
  • 12363 कोलकाता–हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

शामिल हैं। इनमें संबंधित ट्रेनों की यात्रा तिथि के अनुसार मार्ग परिवर्तन लागू किया गया है।

न्यू फरक्का–आजिमगंज–नलहाटी मार्ग से भी डायवर्जन

कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को न्यू फरक्का–आजिमगंज–नलहाटी के रास्ते चलाया जा रहा है। इनमें—

  • 16524 बालुरघाट–एसएमवीबी बेंगलुरु एक्सप्रेस
  • 17032 अगरतला–चारलापल्ली एक्सप्रेस
  • 13175 सियालदह–सिलचर कंचनजंघा एक्सप्रेस
  • 16223 एसएमवीबी बेंगलुरु–राधिकापुर एक्सप्रेस
  • 15929 तांबरम–न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस

शामिल हैं।

यात्रियों से अपील

न्यू फरक्का में जमीन धंसने की स्थिति को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के नवीनतम परिचालन, रद्दीकरण या मार्ग परिवर्तन की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views
September 4, 2026 | 149 Views